सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ आयुष्मान मेला का शुभारंभ

Monday, October 30, 2023 - 20:34
Updated: 3 years ago
0
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ आयुष्मान मेला का शुभारंभ

सासनी- 30 अक्टूबर।  सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा  आयुष्मान मेला लगाने की पहल बहुत ही सराहनीय है निश्चित रूप से  आयुष्मान मेला लगने से दूर दराज से लाए लोगो को स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का लाभ मिलेगा । डॉ दलवीर सिंह ने बताया कि आयुष्मान मेले में जिला अस्पताल से स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को आयुष्मान मेला में सीएचसी पर भेजा जाता है।
 यह विचार प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आयुष्मान भव के अंतर्गत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान मेला का उद्घाटन करते वक्त मुख्यातिथि के रूप मे मौजूद ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रतिभा कमल माहौर ने प्रकट किए। मुख्यातिथि ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को आयुष्मान मेला लगाने की पहल बहुत ही सराहनीय है। निश्चित रूप से रविवार को आयुष्मान मेला लगाने से दूर दराज से आने वाले लोगो को स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का लाभ मिलेगा । द्वारा डा. दलवीर सिंह ने कहा कि आयुष्मान मेले में जिला अस्पताल से स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को आयुष्मान मेला में सीएचसी पर भेजा जाता है। जिससे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक को स्पेशलिस्ट डॉक्टरो का लाभ ले सके । मेले के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है । ज्यादा से ज्यादा लोग आयुष्मान मेला का लाभ उठाएं इसके लिए पहले से क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार भी कराया गया है। मेले में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। चतुर सिंह ने आयुष्मान मेला में दंत रोग की सेवाएं, नेत्र परीक्षण अधिकारी की सेवाएं, गैर संचारी रोगों जांच एवम परामर्श, परिवार परिवार कल्याण संबंधी परामर्श, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से संबंधित परामर्श, नेत्र रोग संबंधी सेवाएं जनरल ओपीडी, पैथोलॉजी जांच, फिजिशियन की सेवाएं, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट की सेवाएं आज मेला में प्रदान की जा रही है। इस मौके पर डॉ एमआई आलम, डॉ अलका, डॉ नीतू, डॉ रुचि कमल, डॉ पावस कुशवाह, एफडब्ल्यूसी शशि रानी, स्टाफ नर्स मैटर उमा सेंगर, सीमा, खुशबू, प्रवेश, कल्पना प्रमोद सिंह एमएमए आकाश कौशिक, कैलाश सिंह लैब असिस्टेंट, बेसिक स्वास्थ्य कार्यकत्री, स्टाफ नर्स के अलावा समस्त स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। मेले में चार सौ से अधिक ओपीडी हुई अट्ठाइस मरीजों की पैथोलॉजी जांच हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकारी, कोमरी, सलेमपुर एंड बसईकाजी पर भी आयुषमान मेला आयोजित किए गए जिसका लाभ लोगो द्वारा लिया गया ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User