जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिन दिवतीय मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का आयोजन

Thursday, February 15, 2024 - 16:06
Updated: 3 years ago
0
जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिन दिवतीय मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का आयोजन

शाहजांहपुर (आरएनआई) जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिन दिवतीय मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का आयोजन कंपोजिट विद्यालय दिलाजाक में किया गया।सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मोहम्मद तारिक ने महाविद्यालय द्वार से हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवियों को शिविर स्थल के लिए रवाना किया। कंपोजिट विद्यालय दिलाज़ाक़ में आकर सभी स्वयंसेवियों ने राष्ट्रगान एवं एनएसएस लक्ष्य गीत से सात दिवसीय शिविर के प्रथम दिन का शुभारंभ किया।एनएसएस के स्वयंसेवियों ने साक्षरता अभियान चलाया और मोहल्ला दिलाजाक़ में जाकर लोगों को जागरूक किया।मोहल्ले में कुछ ऐसे प्रौढ़ व्यक्ति भी मिले,जिनमें शिक्षा की लगन बाकी है,जो शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैंउन्होंने अपने परिवार के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए वचन दिया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ कौसर जमाल के नेतृत्व में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ,जिसमें स्वयंसेवी जाहिद,फरमान,आयुष्मान बीनीश,आलिया,शाजिया, ऐनुलहुदा,निकिता आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User