सागर में अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा: भेदभाव के आरोप पर कांग्रेस का विधायक शैलेंद्र जैन के घर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
सागर (आरएनआई) सागर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोला है। शहर कांग्रेस कमेटी ने बीजेपी के सांसद, विधायक और महापौर लापता के पोस्टर चिपकाए। इसके साथ ही सागर के बीजेपी विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की । जमीन पर बैठकर भजन कीर्तन भी किया। इस दौरान कार्यक्रम से लौटे विधायक शैलेंद्र जैन अपने निवास के बाहर ही कांग्रेस जनों से चर्चा की और अतिक्रमण अभियान में हो रही शिकायतों को दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने अतिक्रमण मुहिम में गरीबों के मकान तोड़ने और संपन्न लोगों के मकान बचाने के आरोप लगाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

