श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा, भगवताचार्य विद्यासागर शुक्ल कराएंगे कथा का रसपान

Saturday, November 1, 2025 - 20:33
Updated: 12 months ago
0
श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा, भगवताचार्य विद्यासागर शुक्ल कराएंगे कथा का रसपान

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के खेलदार मोहल्ले में स्थित मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महिला मंडल द्वारा कराया जा रहा है। श्रीमद् भागवत गीता के यजमान विवेक शुक्ला पत्नी कल्पना शुक्ला व मयंक शुक्ला पत्नी शिवांगी शुक्ला द्वारा श्रीमद् भागवत कथा संपन्न कराई जा रही है। 

श्रीमद् भागवत कथा के भागवताचार्य विद्यासागर शुक्ला द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान भक्तों को कराया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस पर खेलदार मोहल्ला मंदिर से कई सैकड़ो महिलाओं और यजमान ने अपने सिर पर श्रीमद् भागवत कथा रखकर और महिलाओं ने अपने सर पर कलश रखकर कलश यात्रा जीटी रोड होते हुए अबू नगर मंदिर परिसर में होकर के वापस खेलदार मोहल्ला मंदिर परिसर कलश यात्रा ढोल ताशे के साथ निकाली गई। श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस आज दोपहर 3रू00 बजे से भागवताचार्य विद्यासागर शुक्ला के द्वारा सभी भक्तगणों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप यादव, जीतू गुप्ता, गौरव त्रिपाठी, अवनीश गुप्ता, अंकुर गुप्ता, स्वतंत्र, मृदुल लंमगोड़ा, अजय सोनी, विवेक श्रीवास्तव, राधा यादव, नंदनी लंमगोड़ा, अभिलाष, मंजरी, उमलेश, लिली, पूर्णिमा, राजेश्वरी आदि लोग मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User