सांसद डॉ. केपी यादव ने क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना के लोकार्पण पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
गुना (आरएनआई) गुरुवार को गुना में क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सांसद डॉ. केपी यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों को बधाई दी। आज विधिवत रूप से माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा गुना क्षेत्रवासियों को यह विश्वविद्यालय की सौगात प्रदान की गई है और विश्वविद्यालय हमारे अंचल के क्रांतिवीर तात्या टोपे जी के नाम पर की गई घोषणा से एक महान क्रांतिकारी का नवजात पीढ़ी से परिचय सदा के लिए अमर हो जाएगा।
सांसद डॉ. यादव ने कहा कि हमारे अंचल के सभी छात्र-छात्राओं को छोटे-छोटे कामों के लिए ग्वालियर तक परेशान होना पड़ता था, ग्वालियर की दूरी अधिक है।
सरकार ने क्षेत्र की आवश्यकता तथा छात्र-छात्राओं की चिंता को देखते हुए गुना को विश्वविद्यालय की सौगात प्रदान की है। इससे गुना जिले में शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा। कई प्रकार के नवीन कोर्स जो अभाव के कारण हमारे छात्र-छात्राएं कर नहीं पाते थे अब स्थानीय विश्वविद्यालय प्राप्त हो जाने से इस समस्या का समाधान होगा और हमारे विद्यार्थियों को अपनी यूनिवर्सिटी प्राप्त होगी।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



