सुलतानपुर- अखंडनगर थाना क्षेत्र के नेमपुर बाजार में सरेशाम हुए गोलीकांड में दर्ज हुआ मुकदमा

Sunday, February 11, 2024 - 18:16
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर- अखंडनगर थाना क्षेत्र के नेमपुर बाजार में सरेशाम हुए गोलीकांड में दर्ज हुआ मुकदमा

सुल्तानपुर (आरएनआई) अखंडनगर थाना क्षेत्र के नेमपुर बाजार में सरेशाम हुए गोलीकांड में पूर्व राजमंत्री के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। घटनाक्रम के अनुसार शनिवार देरशाम चारपहिया वाहन से जा रहे अखंडनगर थाना क्षेत्र के कुंदा भैरवपुर निवासी पूर्व राज्यमंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह के अभिजीत प्रताप सिंह की वाहन ओवरटेक करते समय विजय प्रताप दूबे पुत्र उमाशंकर दूबे निवासी दादूपुर से कहासुनी हो गई।मामूली विवाद में पूर्व मंत्री के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विजय प्रताप द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई।फायरिंग में पूर्व मंत्री के बेटे बाल बाल बच गए जबकि उनके ड्राईवर सुदीप सिंह(24)पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी थाना क्षेत्र सरपतहा जिला जौनपुर पेट में गोली लगने से घायल हो गया।घायल सुदीप को इलाज के लिए अम्बेडकरनगर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया।ट्रामा सेंटर में घायल का इलाज चल रहा है।पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे की तहरीर पर नामजद आरोपी विजय प्रताप दूबे के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री के बेटे की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User