सरपंच और पूर्व सरपंच के बीच चली गोलियां, गोली लगने से भतीजा घायल, मामला पहुंचा थाने

Jan 7, 2024 - 21:15
Jan 7, 2024 - 21:16
 0  5.7k
सरपंच और पूर्व सरपंच के बीच चली गोलियां, गोली लगने से भतीजा घायल, मामला पहुंचा थाने

दतिया (आरएनआई) मध्यप्रदेश के दतिया जिले के एक गांव में सरपंच और पूर्व सरपंच के बीच विवाद को लेकर गोलियां चल गई। इस गोलीबारी से जहां गांव में सनसनी फैल गई वहीं गोली लगने से पूर्व सरपंच का भतीजा घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मामला दतिया जिले के भांडेर थाना के सुनारी ग्राम का है, जहां सरपंच और पूर्व सरपंच में विवाद के बाद गोलियां चल गई। इस गोलीबारी में पूर्व सरपंच का भतीजा घायल हो गया है। उसे उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरपंच ने भी पूर्व सरपंच पर मारपीट का आरोप लगाया है। गोलीबारी को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। गोलीबारी के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0