सरकार बनने के 20 दिनों में हर घर सरकारी नौकरी का कानून बनाएंगे: तेजस्वी यादव

Oct 9, 2025 - 14:41
 0  108
सरकार बनने के 20 दिनों में हर घर सरकारी नौकरी का कानून बनाएंगे: तेजस्वी यादव

पटना (आरएनआई)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी गठबंधन ने बड़ा वादा किया है। गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने एलान किया कि उनकी सरकार बनते ही 20 दिनों के अंदर कानून बनाकर हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

तेजस्वी यादव ने पटना में राजद नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “हम सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर ‘हर घर सरकारी नौकरी’ का कानून बनाएंगे। यह बिहार के आर्थिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा।”

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है — “हमने 17 महीनों में जो काम किया, वह हमारी नीयत और प्रतिबद्धता का सबूत है। हमें केवल पांच साल का मौका चाहिए, ताकि बिहार को एक सच्ची, ईमानदार और परफेक्ट सरकार दी जा सके।”

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। “हम उद्योग, व्यापार, खेती और डेयरी से जुड़े सेक्टरों को प्रोत्साहन देंगे। बिहार में ‘जश्न-ए-बिहार’ मनाया जाएगा, जिसमें रोजगार और सरकारी नौकरियों की नई योजनाएं शुरू होंगी,” उन्होंने कहा।

विपक्षी गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर मतभेद की खबरों के बीच तेजस्वी यादव का यह एलान राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। कांग्रेस और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के बीच डिप्टी सीएम पद को लेकर अब तक सहमति नहीं बनी है।

तेजस्वी यादव ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, “जैसे ही चुनाव आया, सरकार बेरोजगारी भत्ता देने लगी, लेकिन रोजगार देने की नीयत नहीं है। मैं बिहारी हूं, और मेरा कर्म भी बिहार है। हमें बस जनता का भरोसा चाहिए, बाकी जिम्मेदारी हमारी होगी।”

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.