सरकार को ओएनजीसी से 5,001 करोड़ रुपये का लाभांश मिला

सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) से लाभांश के रूप में 5,001 करोड़ रुपये मिले है। इस तरह चालू वित्त वर्ष में सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) से कुल 23,797 करोड़ रुपये का लाभांश मिल चुका है।

Monday, November 28, 2022 - 22:15
0
सरकार को ओएनजीसी से 5,001 करोड़ रुपये का लाभांश मिला
ओएनजीसी

नयी दिल्ली, 28 नवंबर 2022, (आरएनआई)। सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) से लाभांश के रूप में 5,001 करोड़ रुपये मिले है। इस तरह चालू वित्त वर्ष में सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) से कुल 23,797 करोड़ रुपये का लाभांश मिल चुका है।

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने ट्वीट किया,‘‘सरकार को ओएनजीसी से लाभांश के रूप में करीब 5,001 करोड़ रुपये मिले हैं।’’

दीपम ने 2020 में सीपीएसई को एक सुसंगत लाभांश नीति का पालन करने और लाभप्रदता, निवेश की आवश्यकताओं, नकद/आरक्षित और निवल मूल्य जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए उच्च लाभांश का भुगतान करने का प्रयास करने की सलाह दी थी।

दिशानिर्देशों के अनुसार, सीपीएसई को कर के बाद लाभ का 30 प्रतिशत (पीएटी) या निवल मूल्य का पांच प्रतिशत, जो भी अधिक हो, का न्यूनतम वार्षिक लाभांश देना आवश्यक है।

दीपम की वेबसाइट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अबतक कुल लाभांश प्राप्ति 23,796.55 करोड़ रुपये हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User