समाधान दिवस में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

एसपी ने सुनासिर नाथ पहुंचकर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की

Saturday, September 9, 2023 - 20:07
Updated: 3 years ago
0
समाधान दिवस में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

बंडा / शाहजहांपुर: बंडा में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एसपी शाहजहांपुर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
संमाधान दिवस में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि बाकी को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री मीणा ने थाने से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा लंबित विवेचनाओं की संख्या अधिक होने पर अधीनस्थों को अपनी ड्यूटी के प्रति सजगता दिखाने की चेतावनी दी। समाधान दिवस संपन्न होने के बाद एसपी ने सुनासिर नाथ पहुंचकर शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।
शनिवार को बंडा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा पहुंचे। समाधान दिवस में शिकायतें लेकर कुल छह फरियादी पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर ही दो का निस्तारण कर दिया जबकि बाक़ी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों के लिए निर्देश दिए। श्री मीणा ने कहा की राजस्व विभाग से संबंधित मामलों के निस्तारण में पुलिस सक्रिय रहे और पुलिस टीम को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर ले जाना चाहिए। इसके बाद श्री मीणा ने थाने से संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया तथा लंबित विवेचना की संख्या बढ़ते देख स्थानीय पुलिस को कार्य में तेजी लाने के लिए चेताया। समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के बाद श्री मीणा सुनासिनाथ स्थित शिव मंदिर में पहुंचे और पूजा अर्चना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User