सुलतानपुर: समाज में राष्ट्रभाव जागृत कर विकास की मुख्यधारा में शामिल करने का कार्य करती है सेवा भारती - संदीप

Friday, May 23, 2025 - 18:04
Updated: 1 year ago
0
सुलतानपुर: समाज में राष्ट्रभाव जागृत कर विकास की मुख्यधारा में शामिल करने का कार्य करती है सेवा भारती - संदीप

देश में पिछडे़ एवं अभावग्रस्त लोगों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं स्वावलंबन के विभिन्न प्रकल्पों के द्वारा तथा स्वैच्छिक संस्थाओं, समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से सुदृढ़, समरस समाज का निर्माण करना यही सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य है। उपरोक्त बातें सुलतानपुर के सह विभाग सेवा प्रमुख सन्दीप ने कादीपुर के त्रिभुवन देवी अकेडमी में आयोजित सेवा भारती के महिला एवं किशोरी के प्रान्तीय प्रशिक्षण वर्ग में कहा। 

सेवा प्रमुख सन्दीप वर्ग के बौद्धिक सत्र में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सेवा भारती के कार्यों उद्देश्यों से परिचित कराते हुए कहा कि राष्‍ट्रीय सेवा भारती का पंजीकरण 8 दिसम्‍बर 2003 को हुआ। आज देश भर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह अनुषांगिक संगठन सेवा भारती आपस में मिलकर सेवा कार्य कर रही हैं।संगठन  समर्पित कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास द्वारा देश के पिछड़े, पीड़ित और अभावग्रस्‍त बंधुओं को शिक्षित, स्‍वावलंबी और सशक्‍त कर सुदृढ़, समरस एवं संस्‍कारित समाज का निर्माण करने में सक्रिय सहयोग कर रहा है। इस उद्देश्‍य की पूर्ति हेतु अपने साथ आये अन्य स्‍वयंसेवी संगठनों को राष्‍ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें जागरण, सहयोग, प्रशिक्षण एवं अध्‍ययन जैसी गतिविधियों के माध्‍यम से सामूहिकता का भाव जागृत कर संस्‍थाओं के कौशल विकास के कार्य वर्ष 2003 से ही जारी है।देश में सक्रिय सेवा संस्थाओं को सहयोग, अध्ययन तथा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के द्वारा उन्नत समाज की संरचना में सहभागी बनने के लिये प्रेरित करना और उनमें सामूहिकता का भाव जागरण कर राष्ट्रीय मंच प्रदान करना सेवा भारती का कार्य है।

महिलाओं और किशोरियों को रोजगारोन्मुखी स्वावलंबन की दिशा में चल रहे प्रान्तीय प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित प्रशिक्षिकाओं द्वारा मेहन्दी लगाने की कला का प्रशिक्षण दिया गया। और बताया गया कि आज समाज में मेहन्दी कला महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्रशिक्षित लोग इस अपनी कला को व्यवसायिक रूप दे कर आत्मनिर्भर बन सकती है। वर्ग में क्षेत्रीय संयुक्त संयोजिका सुश्री शारदा, विभाग उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, वर्गाधिकारी संगीता आर्य,जिला अध्यक्ष डॉ संजीव पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार तिवारी ,कोषाध्यक्ष नवीन बरनवाल, मनोज सिंह,  अनिल सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User