नवादा में घर के बाहर लगे मिले,'बॉयकॉट इजराइल प्रोडक्ट्स' के पोस्टर, लोग हुए दंग

Friday, May 23, 2025 - 18:03
Updated: 1 year ago
0
नवादा में घर के बाहर लगे मिले,'बॉयकॉट इजराइल प्रोडक्ट्स' के पोस्टर, लोग हुए दंग

नवादा (आएनआई) नवादा में "बॉयकॉट इजराइल प्रोडक्ट्स" के पोस्टर लगाए जाने से हलचल मच गई है। इजराइली उत्पादों का बहिष्कार करने के पोस्टर चस्पा करने के बहाने अराजकतत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। ये पोस्टर अल्पसंख्यक समुदाय के बाहुल्य वाले इलाके रोह थाना क्षेत्र के अंदर बाजार में स्थित एक मकान के दीवार पर चस्पा किए गए। जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। इन पोस्टर में इजराइली उत्पादों के बहिष्कार का जिक्र है मकान के दीवार पर चस्पा ये पोस्टर में लोगों से इजराइल के प्रोडक्ट्स का बायकॉट करने की गुजारिश की गई है । इस पोस्टर में उन सामानों की भी लिस्ट दी गई है साथ ही इजराइली उत्पादों के उपयोग से दूर रहने की गुजारिश की गई है। स्थानियों के मुताबिक किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि इन्हें किसने और कब लगाया ।

पोस्टर में क्या लिखा है ?

बायकॉट इजराइल प्रोडक्ट्स

आप सभी भाई लोग से गुजारिश है कि ये जो आपके सामने तस्वीर दिख रहा है ये इजराइल का प्रोडक्ट्स है आप इसका उपयोग न करें ।

वहीं लोगों की नजर जब इस पोस्टर पर पड़ी तो लोग दंग रह गए ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User