सभी ग्राम पंचायत सचिव अपने ग्राम पंचायत मुख्‍यालय पर ही करें निवास

Friday, March 31, 2023 - 18:45
0

गुना। कलेक्‍टर के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 के क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर पात्र महिला हितग्राहियों के ई-केवायसी एवं ऑनलाईन आवेदन पंजीयन किया जाना है।

मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर उक्त योजना अंतर्गत पात्र महिला हितग्राहियों के आवेदन दर्ज करावेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी पात्र महिला हितग्राही का आवेदन ऑनलाईन दर्ज होने से वंचित न रहे। साथ ही सभी ग्राम पंचायत सचिव अपने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही निवास करना सुनिश्चित करेंगें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User