लाड़ली बहना योजना के कार्यों में लापरवाही करने पर दो सचिव एवं एक ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी निलंबित

Friday, March 31, 2023 - 18:45
0

गुना। शासन की महत्‍वपूर्णं योजना लाड़ली बहना योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं के आवेदन दर्ज करने में रूचि नहीं लेने, योजना के क्रियान्‍वयन में गंभीर लापरवाही किये जाने एवं कर्तव्‍यस्‍थल पर अनुपस्थित रहने के फलस्‍वरूप मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा लाखन सिंह लोधा सचिव ग्राम पंचायत हमीरपुर जनपद पंचायत बमोरी को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किये जाने के आदेश जारी किए गए हैं। 

वही लाड़ली बहना योजना के कार्यों में लापरवाही करने पर धन्‍नालाल शिवहरे, सचिव ग्राम पंचायत टटूजखेड़ी जनपद पंचायत चांचौड़ा को किया निलंबित किया गया है।

इसी तरह प्रकाशचंद वास्‍त्री, ग्रामीण कृषि विस्‍तार अधिकारी विकासखण्‍ड चांचौड़ा को निलंबित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User