सपा कार्यकर्ता ने लगा दिया सीएम डॉ मोहन के नाम का नारा

Friday, April 12, 2024 - 22:56
Updated: 3 years ago
0
सपा कार्यकर्ता ने लगा दिया सीएम डॉ मोहन के नाम का नारा

खजुराहो (आरएनआई) खजुराहो सीट पर समाजवादी पार्टी के लिए मुसीबतें टल नहीं रहीं, पिछले दिनों पार्टी प्रत्याशी (गठबंधन प्रत्याशी) मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया तो सपा चुनावी दौड़ से बाहर हो गई और अज जब कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सपा प्रदेश अध्यक्ष उन्हें संबोधित कर रहे थे तो एक कार्यकर्ता ने डॉ मनोज की जगह दो मोहन का नारा लगा दिया, तो मंच पर मौजूद सभी नेता असहज हो गए लेकिन नारे को फिर सही कर लिया गया।

दरअसल समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए खजुराहो पहुंचे, वे गठबंधन के प्रत्याशी को लेकर उनसे चर्चा कर रहे थे, उन्होंने कहा कि मैं सबके सामने शपथ लेता हूँ कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, किसने क्या किया इसमें नहीं जाऊंगा, अब हम कितना अच्छा कर सकते हैं ये सोचना है।

अध्यक्ष जी की उस बात पर तालियाँ बजने लगी तभी एक कार्यकर्ता ने नारा लगाया डॉ मोहन …उसके इतना कहते ही डॉ मनोज यादव के हावभाव बदल गए हालाँकि अगले ही क्षण कार्यकर्ता ने खुद को सही करते हुए नारा लगाया कि डॉ मनोज यादव संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं , नाम को लेकर गलत नारे को मंच पर बैठे सपा नेताओं ने सुन लिया और वहीं कानाफूसी भी करने लगी, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User