सत्संग में भगदड़ के कारण हुई मौतों से पुतिन आहत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा शोक संदेश

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ के बाद हुए हादसे में 121 लोगों की मौत पर रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने शोक जताया है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संवेदना भेजा है।

Jul 3, 2024 - 16:34
 0  378
सत्संग में भगदड़ के कारण हुई मौतों से पुतिन आहत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा शोक संदेश

नई दिल्ली (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ के बाद हुए हादसे में 121 लोगों की मौत पर रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने शोक जताया है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संवेदना भेजा है। इसे लेकर भारत में रूसी दूतावास की तरफ सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा गया है। 

यूपी के हाथरस में मंगलवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। इस दुखद घटना पर पीएम मोदी समेत देश के तमाम राजनेताओं ने दुख जताया है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी यूपी में भगदड़ में हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

इस सत्संग का आयोजन 'भोले बाबा' उर्फ बाबा नारायण हरि के संगठन ने किया था। जिसमें देश के कई राज्यों से भक्त पहुंचे थे। वहीं हादसे में मरने वालों में सात बच्चे और 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। जो उत्तर प्रदेश के साथ साथ हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश से भी जुड़े हुए थे। अगर हादसे में यूपी के मरने वाले श्रद्धालुओं की बात करें तो वो राज्य के हाथरस, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, एटा, ललितपुर, फैजाबाद, आगरा जिले के रहने थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हाथरस जिले का दौरा किया, इस दौरान सीएम योगी ने सबसे पहले हादसे में घायलों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। इसके बाद सीएम योगी ने घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। सीएम योगी ने जिले में एक प्रेस वार्ता भी की और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.