सड़क दुर्घटना में मृत एवं घायल व्‍यक्तियों के वैध वारिसान को कलेक्‍टर द्वारा स्‍वीकृत की गयी आर्थिक सहायता

Wednesday, December 27, 2023 - 21:45
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) मंगलवार 26 तारीख को घने कोहरे के कारण गुना स्थित बायपास पर सड़क दुर्घटना में 04 यात्री मृत एवं 02 घायल हो गये थे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व गुना के प्रतिवेदन अनुसार मृतक/ घायलों के वैध वारिसानों को शासन निर्देशानुसार सड़क दुर्घटना में मृत्‍यु/ घायल होने पर आर्थिक सहायता कलेक्‍टर द्वारा सड़क दुर्घटना योजनांतर्गत आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत की गयी हैं। 

जारी आदेशनुसार गीता बाई पत्नि रामप्रकाश शाक्‍यवार निवासी सारंगपुर जिला राजगढ (मृतक), रामप्रकाश पुत्र रमजू शाक्‍यवार निवासी सारंगपुर जिला राजगढ (मृतक), राशि पुत्री रामप्रकाश शाक्‍यवार निवासी सारंगपुर जिला राजगढ (मृतक) एवं जयदेवी पत्नि हरिदास शाक्‍यवार निवासी सारंगपुर जिला राजगढ (मृतक) को 15-15 हजार रूपये तथा राखी पुत्र हरिदास शाक्‍यवार निवासी सारंगपुर जिला राजगढ (घायल) एवं सुमित पुत्र हरिदास शाक्‍यवार निवासी सारंगपुर जिला राजगढ (घायल) को 7500-7500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्‍वीकृत की गयी हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User