संस्कारों के निर्माण में संस्कृति संरक्षण की भूमिका महत्वपूर्ण : आलोक आर्य

केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति कादीपुर का सम्मान समारोह आयोजित।

Thursday, November 16, 2023 - 13:16
Updated: 3 years ago
0
संस्कारों के निर्माण में संस्कृति संरक्षण की भूमिका महत्वपूर्ण : आलोक आर्य

सुलतानपुर, (आरएनआई) संस्कारों के निर्माण में संस्कृति के संरक्षण की भूमिका महत्वपूर्ण है। दुर्गा पूजा समितियां संस्कृति को संजोने का काम करती हैं इसलिए इनसे जुड़े लोगों का सम्मान आवश्यक है। यह बातें राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री व भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्य ने कहीं।

वह कादीपुर नगर पंचायत के बारात घर में केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को बतौर विशिष्ट अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।  भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने कहा कि नई पीढ़ी पुरानी परम्पराओं को भूलने न पाये इस पर निरंतर ध्यान देने की जरूरत है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने शासन की मंशा के अनुरूप दुर्गा पूजा महोत्सव सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नगर वासियों को धन्यवाद दिया। 

स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, आभार ज्ञापन केन्द्रीय पूजा ब्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व संचालन श्यामचंद्र श्रीवास्तव ने किया। समारोह में दुर्गा पूजा मेले के दौरान विभिन्न स्थानों पर भंडारा करने,गणेश पूजा व लक्ष्मी पूजा स्थापित करने तथा पूजा समितियों के मूल्यांकन करने हेतु विभिन्न व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ‌ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रहरि दीपक, पूजा समिति के अर्जुन अग्रहरि, यश अग्रहरि , मंचस्थ अतिथियों ,सभासदों व पत्रकारों आदि का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत हुआ। इस अवसर पर समिति के महामंत्री ललित कसौधन, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष राम मनोहर, संजय कसौधन , मक्खन लाल , अशोक वर्मा सहित सभी दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें मिला सम्मान-भंडारा कर्ता - सत्य नारायण सोनी , रोहित यादव, विवेक विश्वकर्मा, अतुल गुप्त, पंकज कसौधन, राकेश सोनी, दुर्गा प्रसाद जायसवाल,पवन सिंह, राजू चौधरी व रमेश मोदनवाल।

निर्णायक मंडल - ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि (संयोजक) , एच.एन.शुक्ल , सुनीता बरनवाल, अर्पिता सिंह, विमला जायसवाल,गीता साहू , डॉ.करुणेश भट्ट, अरुण जायसवाल पिंटू व सूर्यलाल गुप्त सभासद। गणेश पूजा - आदित्य सोनी , बृजेश चौहान, उत्कर्ष पाण्डेय,नरेन्द्र अग्रहरि निन्हू, अभिषेक साहू व रोशन तिवारी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User