संसद की सुरक्षा में चूक कैसे हुई सवाल पूछने पर 146 सांसदों को निलंबित कर दिया, मोदीराज में सवाल पूछना गुनाह, इंडिया अलायंस का जयस्तम्भ पर धरना प्रदर्शन

Dec 22, 2023 - 18:29
Dec 22, 2023 - 18:30
 0  1.5k
संसद की सुरक्षा में चूक कैसे हुई सवाल पूछने पर 146 सांसदों को निलंबित कर दिया, मोदीराज में सवाल पूछना गुनाह, इंडिया अलायंस का जयस्तम्भ पर धरना प्रदर्शन

गुना (आरएनआई) देश की संसद में सवाल पूछने वाले सांसदों को निलंबित कर विपक्ष मुक्त शासन करने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ इंडिया अलायंस ने जयस्तम्भ चौराहे पर प्रदर्शन किया। केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान पर पहली बार गुना में प्रदर्शन कर रहे अलायंस की कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी तथा सिविल सोसायटी पार्टियों के नेताओं ने आमजन को बताया कि मोदी सरकार में सवाल पूछना गुनाह हो गया है, जो सवाल करेगा उसे जेल में भी डालने से भाजपा की सरकार पीछे नहीं हटेगी।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस *जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ तथा बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल और सांसद प्रतिनिधी राज्य सभा विक्रम सिंह तोमर* ने आमजन को बताया कि इंडिया अलायंस के सांसद देश के सर्वोच्च सदन संसद भवन की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सरकार से सवाल कर रहे थे। इसके जवाब देने की बजाए मोदी-शाह और भाजपा के इशारे पर अब तक 143 सांसदों को दोनों सदन से निलंबित किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0