सुशासन दिवस पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ

Friday, December 22, 2023 - 17:53
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्व.अजट बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिनांक 25 दिसंबर को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रुप में मनाया जाता है, इस दिन देश के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सुशासन की शपथ ली जाती है।

दिनांक 24-25 दिसंबर 2023 को शासकीय अवकाश होने से आज दिनांक 22 दिसंबर 2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुना विजय कुमार खत्री के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना मान सिंह ठाकुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रात: 11:00 बजे कार्यालयीन अधिकारियों, कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई ।

इस अवसर पर अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर, रीडर टू एसपी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बैस, मुख्य लिपिक शिशुपाल सिंह चौहान, रीडर टू एएसपी उपनिरीक्षक गोविन्द यादव, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण तोमर आदि सहित अन्य सभी कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।

इसी प्रकार जिले के सभी पुलिस थानों एवं कार्यालयों पर भी पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा सुशासन की शपथ ली गई।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User