संयुक्त राष्ट्र से हेमअथ NGO को विशेष मान्यता, विस्थापित कश्मीरी महिलाओं की आवाज अब वैश्विक मंच पर

Jul 12, 2026 - 12:39
 0  0
संयुक्त राष्ट्र से हेमअथ NGO को विशेष मान्यता, विस्थापित कश्मीरी महिलाओं की आवाज अब वैश्विक मंच पर

विस्थापित और वंचित कश्मीरी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कार्य करने वाले अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन हेमअथ इंक को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) में विशेष सलाहकार (Special Consultative Status) का दर्जा मिला है। इस मान्यता के साथ संगठन अब संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न वैश्विक मंचों पर सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी दर्ज करा सकेगा।

हेमअथ इंक की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. शकुन मलिक ने इसे संगठन की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि यह सम्मान विस्थापित कश्मीरी महिलाओं की आवाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर शुरू हुई पहल अब महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समावेशन और सतत विकास जैसे मुद्दों पर वैश्विक संवाद का हिस्सा बनेगी।

संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में शामिल ECOSOC आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय विकास से जुड़े मुद्दों पर कार्य करता है। विशेष सलाहकार का दर्जा मिलने के बाद हेमअथ इंक परिषद, मानवाधिकार परिषद और अन्य संबंधित संयुक्त राष्ट्र निकायों की बैठकों व सम्मेलनों में भाग लेकर अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत कर सकेगा।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस मान्यता के जरिए संगठन को अंतरराष्ट्रीय नीति निर्माण और वैश्विक चर्चाओं में भागीदारी का अवसर मिलेगा, जिससे महिला सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.