संघ के कार्यक्रम में सलमान खान की मौजूदगी पर अबू आजमी की आपत्ति, बोले– सरकार के दबाव में गए होंगे अभिनेता

Wednesday, February 11, 2026 - 14:42
0
संघ के कार्यक्रम में सलमान खान की मौजूदगी पर अबू आजमी की आपत्ति, बोले– सरकार के दबाव में गए होंगे अभिनेता

मुंबई (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मौजूदगी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आसिम आजमी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सलमान खान संभवतः सरकार के दबाव में संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए होंगे।

हाल ही में मुंबई में आयोजित आरएसएस की दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला ‘संघ की 100 वर्ष की यात्रा’ में सलमान खान शामिल हुए थे। इसके बाद इस मुद्दे पर अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। मीडिया से बातचीत में अबू आसिम आजमी ने कहा कि सलमान खान एक बड़े अभिनेता हैं और उन्हें देश में सम्मान के साथ काम करना होता है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता पक्ष की ओर से अगर कोई आग्रह किया गया हो, तो किसी अभिनेता के लिए उसे ठुकराना आसान नहीं होता। आजमी के मुताबिक, सलमान खान में इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वे सरकार की बात को सीधे मना कर सकें, इसलिए वे दबाव में कार्यक्रम में गए होंगे।

आरएसएस का यह शताब्दी समारोह मुंबई में 7 और 8 फरवरी को आयोजित किया गया था, जिसमें कई नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन को लेकर पहले भी सियासी बयान सामने आ चुके हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संघ कार्यक्रम की आलोचना करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं मिला, वही लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं।

गौरतलब है कि राज ठाकरे ने भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि मुंबई में शताब्दी समारोह में लोग प्रेम या आस्था के कारण नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी सरकार के ‘डर’ के कारण शामिल हुए। अब अबू आजमी के बयान के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User