श्री सीताराम विवाह महा महोत्सव के तहत शहर में निकली राम बारात

Wednesday, October 25, 2023 - 21:00
0
श्री सीताराम विवाह महा महोत्सव के तहत शहर में निकली राम बारात

हाथरस। बुधवार को श्री कृष्ण गोशाला से भगवान श्री राम श्री लक्ष्मण श्री भरत श्री शत्रुघन चारों दूल्हा सरकार अनेकों नेक आकर्षित  के साथ अवध चित्रकूट गोवर्धन वृंदावन के संत महापुरुषों की संतनिधि में भगवान श्री राम की बारात में शामिल हुए। बारात का मुख्य आकर्षण दिल्ली का सुप्रसिद्ध जिया बैंड चंदौसी की सुप्रसिद्ध शहनाई अलवर व मेरठ के कलाकारों द्वारा नृत्य करते हुए इस्कॉन मंदिर के अनेक साधु संत हरि नाम संकीर्तन करते हुए बारात की शोभा बढ़ाई।  शहर व शिकारपुर के सकीर्तन मंडल भी बारात में कीर्तन करते हुए जनपद की श्री कृष्ण गौशाला से प्रारंभ होकर भूरापीर चक्की बाजार नयागंज पत्थर वाला बाजार घंटाघर बेनीगंज सासनी गेट होते हुए रामोजी गेस्ट हाउस पहुंची।  श्री राम बारात में पंडित भोले शंकर शर्मा, लक्ष्मी नारायण, ऊषा प्रसाद माहेश्वरी उर्फ दशरथ, मनोज गोयल जनक, बनवारी लाल अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, श्याम सुंदर शर्मा, मनोज अग्रवाल, राकेश वर्मा, रामकृष्ण वर्मा मनीष अग्रवाल उर्फ मोनू , हरीश अग्रवाल पुनीत अग्रवाल सौरभ अग्रवाल अयोध्या धाम से पधारे मधुकरिया बाबा, अरुण कुमार खंडेलवाल अंकुर अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User