श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों ने प्रस्तुत की झाकियां

Tuesday, August 19, 2025 - 21:45
Updated: 1 year ago
0
श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों ने प्रस्तुत की झाकियां

फतेहपुर (आरएनआई) मलवां विकास खंड के रेवाड़ी बुजुर्ग गांव स्थित श्री छोटे शिवाला शिव मंदिर में सोमवार देर रात भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया। गांव में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसने इस पर्व को और भी यादगार बना दिया। 

कृष्ण लीला महोत्सव में भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन समिति द्वारा कृष्ण लीला में भगवान कृष्णा के जन्म की लीलाओं का मंचन किया। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, मेरे राधा रमण जीवन से जुड़े विभिन्न विशेष रूप से मिलन और गिरधारी श्याम बलहारी और वृंदावन में डाल-डाल और पात-पात पर राधे-राधे होए, कृष्ण सुदामा जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों से हुई। विशेष रूप से कृष्ण-सुदामा मिलन और राधा-कृष्ण नृत्य की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने अभिनय और नृत्य के माध्यम से भक्ति रस की ऐसी धारा बहाई कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। गांव के सभी लोगों ने इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस भक्ति और उल्लास के माहौल में डूबा रहा। झांकियों, भजनों और नृत्य प्रस्तुतियों ने न केवल भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा को और गहरा किया, बल्कि सामुदायिक एकता और आपसी प्रेम को भी बढ़ावा दिया। इस मौके पर दिव्यांश सैनी, कृष्णा यादव, राधे सैनी, रौनक यादव, गिरजू यादव, प्रशांत सैनी, लक्ष्मी यादव, जितेंद्र यादव, बबलू अग्निहोत्री, प्रशांत सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User