श्री बांके बिहारी की निकली रथ यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, जहानाबाद विधायक समेत अन्य लोगों ने रथ को खींचा

Tuesday, August 19, 2025 - 21:42
Updated: 1 year ago
0
श्री बांके बिहारी की निकली रथ यात्रा, उमड़े श्रद्धालु, जहानाबाद विधायक समेत अन्य लोगों ने रथ को खींचा

अमौली, फतेहपुर (आरएनआई) अमौली ब्लाक के डिघरुवा गांव में श्री बांके बिहारी का तीन दिवसीय मेला मंगलवार से शुरू हो गया। दोपहर करीब पूजा अर्चना के बाद श्री बांके बिहारी को मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर के द्वार पहले से खड़े सुसज्जित रथ पर श्रीबांके बिहारी बिराजे। इसके बाद जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल सहित गणमान्य लोगों ने रथ खींचा कर आगे बढ़ाया। इसी के साथ नगर भ्रमण शुरू हो गया, जो बिना रुके गुरुवार तक चलेगा।
 
डिघरुवा गांव स्थित श्रीबांके बिहारी ठाकुर द्वार से मंगलवार को पुजारी मुन्ना तिवारी ने विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद रथ लेकर विराजमान हो गए। बांके बिहारी के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्री बांके बिहारी की जय के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, प्रमोद शुक्ला व आनंद शुक्ला ने रथ को खींच कर मंदिर से आगे बढ़ाया। इसके बाद प्रमोद शुक्ला के घर पर पहली पूजा कर प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद भागवताचार्य आचार्य राघव महाराज ने भी श्री बांके बिहारी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर मस्ताना दुबे, अवनीश दुबे, अमित बाजपेई, प्रांशु बाजपेई, राज बाजपेई, नंदू, सचिन, अर्पित, सत्यम, शौर्य पाण्डेय, अंकित शुक्ला, पवन अवस्थी (एडवोकेट) सहित सैकड़ो अन्य लोग मेले की व्यवस्था में लगे रहे। तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर पूरा गांव गुलजार हो गया है। सैकड़ों साल पुरानी परंपरा को मनाने के लिए नौकरी व कारोबार को बाहर चले गये लोग गांव आ गये है। श्री बांके बिहारी का आशीर्वाद लेने के लिए हर किसी में लालसा है। गांव के बुजुर्ग कहते हैं कि हमारे लिए सबसे बड़ा त्योहार यही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User