शिवपुरी पुलिस ने लौटाए 120 गुम मोबाइल, 30 लाख की संपत्ति पाकर खिले लोगों के चेहरे
शिवपुरी (आरएनआई)कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ का सघन चेकिंग अभियान, दो बसों पर एक लाख रुपये का जुर्मानासायबर सेल शिवपुरी ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 120 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंपे हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सायबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जाट द्वारा आमजन को उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए।
सायबर सेल शिवपुरी द्वारा लगातार प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए लोगों के खोए हुए मोबाइल तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस ने मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों से मोबाइल ट्रेस कर वापस प्राप्त किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)