शाहाबाद: मलकापुर डकैती कांड का माल खरीदने वाला सर्राफ गिरफ्तार, जेल भेजा गया, पुलिस ने घोषित कर रखा था 50 हजार का इनाम
शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) एक माह पूर्व मलकापुर में डकैती डालकर लूट गया माल खरीदने वाले कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कारोबारी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के मलकापुर मोहल्ले में 10 फरवरी की रात्रि लगभग 2:00 बजे अनीश खां पुत्र नासिर खान के घर में घुसकर पांच नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की थी जिसमें ₹30000 की नकदी और जेवर बदमाश लूट ले गए। इस संबंध में पहले ही दो अभिक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय ने शुक्रवार को शाम 4:00 बजे बताया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शाहबाद पुलिस, स्वाट सर्विलांस एवं एसओजी टीम को लगाया गया था। टीम ने मुकीम पुत्र दीन मोहम्मद निवासी पशुपतिनाथ मंदिर जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से ₹5000 की नगदी एक मोबाइल, एक बाइक बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया अभियुक्त ने स्वीकार किया है कि उसकी बरेली में सराफा की दुकान है और वह चोरी के आभूषणों की खरीद फरोख्त करता है। शाहाबाद की घटना में लूटे गए आभूषण खरीदने की बात को स्वीकार किया है। पकड़े गए सराफा कारोबारी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)