शाहरुख की फिल्म जवान का सियासी रूप

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में फिल्म जवान की तर्ज पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के एडिटेड पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में कमलनाथ को करप्शन का हैवान बताया गया है।

Wednesday, September 13, 2023 - 11:37
0
शाहरुख की फिल्म जवान का सियासी रूप
कमलनाथ को बताया करप्शन का हैवान

भोपाल। (आरएनआई) विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही मध्यप्रदेश में सियासत तेज हो गई है। सभी दल जीत के लिए नएनए हथकंडे अपना रहे हैं। इनमें से ही एक पैंतरा है पोस्टर वार, जो इन दिनों जोरों पर चल रहा है। आज एक बार फिर राजधानी भोपाल की सड़कों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के पोस्टर दिखाई दिए। इन पोस्टर में कमलनाथ को करप्शन का हैवान बताया गया है। 

हाल ही में आई शाहरुख खान की फिल्म जवान के पोस्टर को एडिट करके इस पोस्टर को बनाया गया है। राजधानी की सियासी गलियों में इन पोस्ट की चर्चा जोरो पर है। इन पोस्टर में न इन्हें चिपकाने वाले का नाम है न कोई पता। इधर, कांग्रेस का सीधा आरोप है कि यह पोस्टर कमलनाथ की छवि खराब करने के लिए भाजपा की ओर से लगाए गए हैं।

करप्शन नाथ फिल्म के नाम से लगे इन पोस्टरों को राजधानी भोपाल की सभी मुख्य सड़कों पर देखा गया। ये पोस्टर न्यू मार्केट, 10. नं मार्केट, पीर गेट, डीबी माल के सामने, एमपी नगर, प्रगति पेट्रोल पंप, बिट्टन मार्केट, नादरा बस स्टैंड के साथ ही कांग्रेस कार्यालय के पास स्थित बस स्टॉप पर भी ये पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए।

जब इस तरह के पोस्टर सड़कों पर दिखाई दिए हों। इसके पहले भी ऐसा ही पोस्टर वार देखने को मिल चुका है। इसमें कांग्रेस से कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और भाजपा से सीएम शिवराज सिंह चौहान के एडिट किए पोस्टर देखने को मिल चुके हैं। इसके साथ ही एडिट वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुके हैं। वहीं, इन पोस्टरों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मिथुन अहिरवार का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ की छबि खराब करने का काम कर रही है। हम जनता की अदालत में हैं, जनता इन्हें जवाब देगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User