उपजा ने पत्रकारों एवं पत्रकारिता के समक्ष उत्पन्न ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा

Wednesday, September 13, 2023 - 14:27
Updated: 3 years ago
0
उपजा ने पत्रकारों एवं पत्रकारिता के समक्ष उत्पन्न ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्रकारों एवं पत्रकारिता के समक्ष उपस्थित  ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा एवं उनके निराकरण के उपाय के संबंध में  यू पी जर्नलिस्ट एसोसीएसन उपजा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई. बैठक में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष महामंत्रियों तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया .बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव मनोहर पांडे ने की तथा  संचालन महामंत्री अनिल अग्रवाल ने किया. बैठक में खबरों के संबंध में शासन द्वारा जारी किए गए परिपत्र को पत्रकारिता पर अंकुश करार दिया गया. पत्रकारों ने रेल मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली रियायत को भी बहाल करने की मांग उठाई. आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद भी डाउनलोड नहीं होने की भी कई जनपदों में समस्याएं आ रही हैं। बैठक में उक्त सभी समस्याओं के निराकरण हेतु एक प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष  शिव मनोहर पाण्डेय की अगुवाई में संबंधित अधिकारियों से मिलेगा .बैठक में शाहजहांपुर से मोहम्मद इरफान एवं सरदार शर्मा, जालौन से दीपक अग्निहोत्री ,लखनऊ से आरबी सिंह, आमोद श्रीवास्तव, सुल्तानपुर से उपजा प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, श्यामचंद श्रीवास्तव, झांसी से जिला अध्यक्ष सोनिया पांडे, महेश पटेरिया ,दीपक जौहरी, प्रभात सक्सैना ,वैभव सिंह, कानपुर नगर से अभिनव श्रीवास्‌तव, कानपुर देहात से अवनीश अवस्थी ,फतेहपुर से शेखर सिद्दीकी ,गाजीपुर से उधम सिंह, रायबरेली से बृजेन्द्र नारायण मिश्र, राजेश मिश्र राजन, चंदौली से संतोष यादव ,दीपक सिंह ,गोविंद उपाध्याय, इलाहाबाद से सुरेंद्र शर्मा, कौशांबी से श्री प्रकाश पटेल, मैनपुरी से युगल राठौर, हरदोई से विशाल गुप्ता आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User