शाहजहाँपुर: जिलाधिकारी ने तहसील सदर के एसडीएम कोर्ट का किया औचक निरीक्षण

Tuesday, October 17, 2023 - 17:31
Updated: 3 years ago
0
शाहजहाँपुर: जिलाधिकारी ने तहसील सदर के एसडीएम कोर्ट का किया औचक निरीक्षण

शाहजहाँपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने तहसील सदर के एसडीएम कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एसडीएम कोर्ट पहुंचे, कोर्ट के बाहर फरियादी बैठे हुये थे। कोर्ट में उपजिलाधिकारी मौजूद नही मिले। जिलाधिकारी ने मौजूद लोगो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा यह जानकारी ली कि कोर्ट में उनके वाद कब से लंबित है। एक-एक कर जिलाधिकारी ने मौजूद सभी लोगों के लंबित वादों के विषय में जानकारी ली तथा स्वयं अभिलेख निकलवाकर लंबित वादों की स्थिति को देखा। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि अधिक समय से लंबित वादों को जल्द निस्तारण करवाया जाये। संबधित लोगो को उनके केस की अद्यतन स्थिति की सही जानकारी उपलब्ध कराये जिससे कि उन्हे बेवजह चक्कर न लगाना पड़े। मौजूद कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुये जिलाधिकारी ने कार्यशैली में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने मौजूद लोगो को आश्वस्त किया कि उनकी सुनवाई अवश्य की जायेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User