शास्त्र और शस्त्र अपनी  सुरक्षा और संस्कार के लिए दोनों आवश्यक हैं

Jul 29, 2024 - 22:04
Jul 29, 2024 - 22:04
 0  756
शास्त्र और शस्त्र अपनी  सुरक्षा और संस्कार के लिए दोनों आवश्यक हैं

गुना (आरएनआई) कुछ पल अपने लिए जिंदगी के इस बात को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण मातृशक्ति ने प्राचीन गदेर गुफा मंदिर पर की पिकनिक

इसमें बचपन से लेकर 55 तक की सभी उम्र की महिलाओं ने आनंद के क्षण व्यतीत किये और ऐसे खेल खेले जो हम अपने बचपन में खेला करते थे। उन खेलो के मध्यम से सभी ने अपने बचपन की यादें ताजा की।  कबड्डी, खो खो, आँख मिचोली आदि गेमों का भरपूर आनंद लिया एवं लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। 

इसके उपरांत विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया।  पुरुस्कार वितरण के समय सभी मातृशक्ति को यह संकल्प दिलाया और समझाया कि अपने बच्चों एवं अपने आप को शस्त्र और शास्त्र दोनों से सुसज्जित करें।  हमारे देवी देवताएं एवं हमारे पूर्वजों सभी के पास शस्त्र और शास्त्र दोनों हैं। तो शस्त्र स्वयं और समाज की सुरक्षा के लिए  और शास्त्र आत्मज्ञान व संस्कार समाज  के लिए  दोनों  आवश्यक है। इस मौके पर गुना जिले की ब्राह्मण मातृशक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं आनंद के पल व्यतीत किए वं सभी ने पिकनिक का आनंद लिया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0