शहर की स्वच्छता हम सभी का दायित्व - प्रभारी सीएमओ. सुश्री खत्री

प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

Saturday, April 26, 2025 - 19:04
Updated: 2 years ago
0
शहर की स्वच्छता हम सभी का दायित्व - प्रभारी सीएमओ. सुश्री खत्री

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा शहर की साफ सफाई व्यवस्था का प्रतिदिन सघनता से निरीक्षण किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज प्रभारी सीएमओ सुश्री खत्री द्वारा वार्ड क्रमांक 03, 05, 06 एवं 17 की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 05 में कचरा में आग लगाए जाने पर उन्होंने तुरंत आग बुझाने के साथ ही कहीं पर भी कचरा नहीं जलाए जाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मेट/ दरोगा एवं सभी स्वच्छता मित्रों को निर्देशित किया कि वह कहीं भी कचरे को नहीं जलाएं। कचरे का निष्पादन निर्धारित स्थान पर करें, साथ ही नागरिकों से अपने घरों का कचरा प्रतिदिन आने वाली कचरा गाड़ी में ही डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के इस अभियान में अच्छा कार्य करने वाले स्वच्छता मित्रों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता हम सभी का दायित्व है।

आज निरीक्षण के दौरान सुश्री खत्री द्वारा विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के साथ ही जज्जी बस स्टैंड, रैन बसेरा एवं दीनदयाल रसोई की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User