शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को कराएँ लाभान्वित ग्वालियर के संभाग : कमिश्नर मनोज खत्री

अशोकनगर जिले के अधिकारियों की बैठक में दिए निर्दश,क्षेत्र भ्रमण कर हितग्राहियों का सत्यापन करने पर दिया जोर। 

Jul 5, 2024 - 20:14
Jul 5, 2024 - 20:14
 0  1.1k
शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को कराएँ लाभान्वित ग्वालियर के संभाग : कमिश्नर मनोज खत्री

अशोकनगर (आरएनआई) विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत सरकार की मंशा के अनुरूप शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही मौके पर जाकर लाभान्वित हितग्राहियों का सत्यापन भी करें। इस आशय के निर्देश ग्वालियर संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने शुक्रवार को अशोकनगर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित हुई जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए। 

बैठक में अशोकनगर के कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन,सीईओ जिला पंचायत डॉ.नेहा जैन व अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

आयुक्त श्री खत्री ने निर्देश दिए कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं विभागों द्वारा बेहतर ढंग से संचालित हो यह सुनिश्चित किया जाए।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0