व्यापारियों की सेवा सरलता हेतु विधि प्रकोष्ठ सर्वोत्तम साबित होगा: किशन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विधि प्रकोष्ठ का किया गठन

Monday, June 16, 2025 - 19:32
Updated: 1 year ago
0
व्यापारियों की सेवा सरलता हेतु विधि प्रकोष्ठ सर्वोत्तम साबित होगा: किशन

फतेहपुर (आरएनआई) उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश से संबद्ध भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं के निदान हेतु विधि प्रकोष्ठ का गठन किया। तत्पश्चात अधिवक्ताओं को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। विधि प्रकोष्ठ में संरक्षक एडवोकेट महेशकांत त्रिपाठी, एडवोकेट सत्येन्द्र श्रीवास्तव, विधि सलाहकार एडवोकेट विजय सिंह एडवोकेट प्राचीव्य पौरव एडवोकेट, अनुपम दीक्षित एडवोकेट, अनुज दीक्षित एडवोकेट, सैय्यद नाजिश रजा एडवोकेट, रश्मि रस्तोगी एडवोकेट, विवेक सिंह एडवोकेट, ज्ञानेन्द्र निषाद एडवोकेट, जैनुल अब्बास एडवोकेट, अरविन्द शुक्ला एडवोकेट, निर्भय गुप्ता एडवोकेट, जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, देवनारायण तिवारी, सुनीता गुप्ता एडवोकेट, नमिता सिंह, किरन यादव एडवोकेट, रवि गुप्ता एडवोकेट, देवप्रकाश उमराव का पुष्पहार पहनाकर मनोनयन किया। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने समस्त अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि विधि प्रकोष्ठ में कर अधिवक्ता तहसील अधिवक्ता क्रिमिनल अधिवक्ता दीवानी अधिवक्ता द्वारा जनपद के अनेक समस्या ग्रस्त व्यापारीयों के निदान हेतु गठित किया गया है। व्यापारियो की सेवा सरलता हेतु विधि प्रकोष्ठ सर्वाेत्तम साबित होगा। जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने समस्त मनोनीत अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों की सेवा हेतु तत्पर हैं। शीघ्र ही जनपद की समस्त तहसीलों, कस्बों, ग्रामों में इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। महासचिव लवकुश गुप्ता ने कहा कि नगर क्षेत्र में समस्त ट्रेड इकाइयों का गठन सुनिश्चित किया गया है। शीघ्र आवंटित होगा। इस अवसर पर अनिल वर्मा  जिला कार्डिनेटर चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता जिला महासचिव लवकुश गुप्ता उपाध्यक्ष विनोद साहू चन्दन सिंह चौहान अभिषेक रायजादा महेन्द्र गुप्ता सहित सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User