व्याख्यान माला का हुआ पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सफल आयोजन

Thursday, November 14, 2024 - 12:43
Updated: 2 years ago
0
व्याख्यान माला का हुआ पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सफल आयोजन

जौनपुर (आरएनआई) वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की प्रेरणा से इंजीनियरिंग संकाय के गणित विभाग में दो दिवसीय व्याख्यान माला का  समापन बुधवार को हुआ l विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रोफेसर सर्वेश कुमार, भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिवेंद्रम केरल के द्वारा छात्र-छात्राओं को अवकलन समीकरणों के न्यूमेरिकल हल करने के बारे में जानकारी दी l उन्होंने गणितीय विधि से कई समस्याओं का हल बताया। साथ ही कहा कि डाटा एनालिसिस, मानव शरीर में रक्त प्रवाह, पर्यावरण प्रदूषण, बैंकिंग, जल प्रदूषण की समस्याओं के निवारण में उपयोग किया जा सकता हैl  उन्होंने छात्र-छात्राओं को उद्बोधित करते हुए भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, त्रिवेंद्रम उनके लिए भविष्य की संभावनाओं को भी  विस्तार से बताया l

उन्होंने रक्त की शिराओं में खून के प्रवाह को प्रभावित करने वाले पैरामीटर के प्रभाव पर चर्चा की l भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में  विभिन्न अंतरिक्ष उपग्रह के समय के साथ गमन मार्ग की मॉडलिंग अवकलन समीकरणों के माध्यम से करते हुए उनका उचित हल प्राप्त किया जा सकता है l इन समीकरणों  के केवल वे हल उपयुक्त होंगे जो यदि उद्योगों के लिए उपयोगिता पूर्ण हो l उन्होंने  सामान्य जीवन के कुछ उदाहरण लेकर समाकलन और अवकलन के बीच के संबंध को समझने का प्रयास किया l
इस व्याख्यान माला में प्रतिभागियों के रूप में इंजीनियरिंग संस्थान के बी टेक तथा प्रोफेसर रज्जू भैया संस्थान के एम एससी गणित एवं शोध छात्र छात्राओं ने  प्रतिभाग किया l अतिथि परिचय डॉक्टर दीपक कुमार मौर्य के द्वारा  किया गया l कार्यक्रम संचालन प्रोफेसर राज कुमार के द्वारा, अतिथियों का स्वागत प्रोफेसर मिथलेश जी द्वारा, धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुशील शुक्ला के द्वारा किया गया l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User