वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’, राहुल गांधी बोले – सीधी लड़ाई लड़ेेंगे

कांग्रेस ने 17 अगस्त बिहार से वोटर अधिकार यात्रा निकालने का फैसला लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम यात्रा के जरिये वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस पूरी देश में सटीक मतदाता सूची के लिए काम करेगी। 

Thursday, August 14, 2025 - 15:23
Updated: 1 year ago
0
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’, राहुल गांधी बोले – सीधी लड़ाई लड़ेेंगे

नई दिल्ली (आरएनआई) बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में कांग्रेस ने बड़ा एलान किया है। कांग्रेस ने 17 अगस्त बिहार से वोटर अधिकार यात्रा निकालने का फैसला लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम यात्रा के जरिये वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस पूरी देश में सटीक मतदाता सूची के लिए काम करेगी। 

एक्स पर पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी केवल चुनाव का मुद्दा नहीं है। बल्कि यह लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत की रक्षा से जुड़ी निर्णायक लड़ाई है। 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम पूरे देश में सटीक मतदाता सूची बनाने का मुद्दा उठाएंगे। युवा, श्रमिक, किसान, प्रत्येक नागरिक उठे और इस जन आंदोलन में शामिल हो। इस बार वोट चोरों की हार, जनता की जीत, संविधान की जीत। राहुल गांधी ने भारत जोड़ों न्याय यात्रा का एक वीडियो भी साझा किया। 

कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि राहुल गांधी बिहार में विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं के साथ वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने के लिए वोटर अधिकार यात्रा निकालेंगे। यात्रा 17 अगस्त से शुरू होगी और एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में समाप्त होगी।

कांग्रेस ने कहा था कि वोट चोरी उसके लिए 'करो या मरो' का मुद्दा है। वहीं कांग्रेस ने 14 अगस्त की शाम को 'लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च' सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने आरोपों को लोगों तक ले जाने के लिए एक रोडमैप की घोषणा की थी। कांग्रेस नेता और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के एआईसीसी प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के साथ इसे लोगों तक ले जाएगी।

कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर 'लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च' निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त से सात सितंबर के बीच कांग्रेस सभी राज्य मुख्यालयों पर वोट चोर, गद्दी छोड़ो रैलियां आयोजित करेगी। 15 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच वोट के अधिकार को बचाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User