वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना, पूजन कर आरती उतारी
अयोध्या (आरएनआई) अयोध्या का श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की विधिवत स्थापना की। अभिजीत मुहूर्त में सम्पन्न इस पूजन में वैदिक आचार्यों ने सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए, जिससे पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त हो गया।
राष्ट्रपति मुर्मू अयोध्या पहुंचने के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत के बीच रामनगरी में प्रवेश किया। उन्होंने जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से मंदिर परिसर में प्रवेश करते हुए पहले राम दरबार के दर्शन किए और आरती उतारी। इसके पश्चात उन्होंने श्रीराम यंत्र का पूजन कर उसे विधिवत स्थापित किया।
इस विशेष आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की गई थीं और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त रखी गई। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, इस कार्यक्रम में देशभर से जुड़े श्रद्धालु और राम मंदिर आंदोलन से वर्षों से जुड़े लोग भी शामिल हुए।
इस अवसर पर केरल की आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी अम्मा भी अपने सैकड़ों भक्तों के साथ अयोध्या पहुंचीं। मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले हजारों लोगों में से बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए, जिससे यह दिन अयोध्या के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)