वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका देवी निधि सारस्वत जी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से की आत्मीय भेंट

Wednesday, May 14, 2025 - 14:07
Updated: 1 year ago
0
वृंदावन की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका देवी निधि सारस्वत जी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से की आत्मीय भेंट

मथुरा (आरएनआई) वृंदावन की प्रसिद्ध कथा वाचिका एवं भागवताचार्या देवी निधि सारस्वत जी ने आज राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से जयपुर स्थित उनके सरकारी निवास पर आत्मीय भेंट की। यह मुलाकात सनातन धर्म, राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण को समर्पित एक प्रेरणादायी और हृदयस्पर्शी अवसर रही।

इस अवसर पर सनातन मूल्यों के संवर्धन, सांस्कृतिक विरासत के उत्थान तथा आध्यात्मिक चेतना के प्रचार-प्रसार को लेकर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने देवी निधि सारस्वत जी की साधना, ओजस्वी प्रवचन शैली और धर्मप्रचार में उनके योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देवी निधि जी का कार्य समाज में सांस्कृतिक जागरण और आध्यात्मिक चेतना के विस्तार का आधार है।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा जी ने देवी निधि सारस्वत जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर, राधारानी का प्रतीकात्मक पट्टा पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह सम्मान केवल एक औपचारिक शिष्टाचार नहीं, बल्कि पारिवारिक स्नेह, श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक था, जो दोनों व्यक्तित्वों के बीच गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव को रेखांकित करता है।

देवी निधि सारस्वत जी ने मुख्यमंत्री जी के स्नेहपूर्ण व्यवहार, मार्गदर्शन और सनातन संस्कृति के प्रति उनकी अटूट निष्ठा के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की सादगी, धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पण तथा लोककल्याण की भावना प्रत्येक सनातनी के लिए अनुकरणीय है। श्री राधे-कृष्ण की कृपा और उनके दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान न केवल विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा, अपितु सांस्कृतिक उत्कर्ष की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा।"

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User