विषय: ममता बनर्जी के कुशासन के विरोध में पुतला दहन एवं राष्ट्रपति शासन लागू करने हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा

Friday, April 18, 2025 - 17:46
Updated: 2 years ago
0
विषय: ममता बनर्जी के कुशासन के विरोध में पुतला दहन एवं राष्ट्रपति शासन लागू करने हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा

मथुरा (आरएनआई) अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि कल प्रातः 10:30 बजे होलीगेट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तानाशाही और हिंदू विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध स्वरूप उनका पुतला दहन किया जाएगा।

इसके उपरांत प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें पश्चिम बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की माँग की जाएगी। राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति, हिंदुओं पर अत्याचार तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन को दृष्टिगत रखते हुए यह माँग की जा रही है।

हम सभी मीडिया बंधुओं से अनुरोध करते हैं कि कल के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर इस जनहित के मुद्दे को जन-जन तक पहुँचाने का कष्ट करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User