विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Friday, April 7, 2023 - 12:45
0
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

गुना। हम सब मिलकर चलो ये अलख जगाएं विश्व स्वास्थ्य दिवस के जरिए लोगों में स्वास्थ्य के प्रति  जन जागरूकता लाएं इस बात को चरितार्थ करते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी डॉ एमके विश्वास के नेतृत्व में और जिला चिकित्सालय के सहयोग से शहीद पार्क, सिसोदिया कॉलोनी में स्वास्थ परीक्षण शिविर में शुगर, कोलोस्ट्रोल, थायराइड,लिपिड प्रोफाइल, किडनी, लीवर आदि रोगों का परीक्षण  कार्यक्रम भारत स्वाभिमान न्यास तहसील प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव की देखरेख में  किया गया। 

जिसमें योग करने वाले साधक पदाधिकारी गण और लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
 
इस मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी बाबूलाल यादव, भारत स्वाभिमान न्यास जिला सह प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ,सह तहसील प्रभारी विजय साहू उपस्थित रहै।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User