विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ग्राम प्रधानों, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को जिलाधिकारी ने प्रतीक चिन्ह के रूप में गांँधीजी की प्रतिमा तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

Saturday, March 29, 2025 - 18:22
Updated: 2 years ago
0
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हाथरस (आरएनआई) विश्व क्षय रोग दिवस-2025 ("Yes We Can End TB: commit, Invest, Deliver") के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त हुई ग्राम पंचायतों के 68 ग्राम प्रधानों, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने प्रतीक चिन्ह के रूप में गांँधीजी की प्रतिमा तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी और उनके द्वारा किए गए समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना की। ग्राम प्रधान, समाजसेवी और कर्मचारी जिन्होंने टी.बी. मुक्त अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्हें इस सम्मान से प्रेरित होकर और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी से स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए साथ मिलकर काम करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने पॉच टीबी रोगियों को पोषण किट देकर गोद लिया गया। समस्त ग्राम प्रधानो को जिलाधिकारी ने जनपद की अन्य ग्राम पंचायतों के लिये प्रेरणा स्रोत बताया गया कि जिस तरह आपने अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त कराया है ठीक उसी तरह जनपद के अन्य ग्राम प्रधान भी अपने क्षेत्र को टीबी (क्षय) रोग मुक्त करायें। टीबी रोगियों को गोद लेने के लिये अन्य व्यक्ति भी ऩिक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को गोद लेकर उनका जीवन सफल बनायें। जिससे टीबी बीमारी का उन्मूलन हो। जिला क्षय रोग अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्ष 2023 में कुल 9 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुयी थी जिनमें से दो ग्राम पंचायतो में पुनः वर्ष 2024 में भी कोई टीबी का नया टीबी रोगी नही निकला है। अतः जनपद की बहादुरपुर देवकरन एवं बहटा ग्राम पंचायतों के प्रधानों को गॉधी जी की सिल्वर की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान में गोद लेने वाले कपिल अग्रवाल, दिनेश सरदाना, श्रीमती दीप्ती वार्ष्णेय एवं सुश्री मनीषा गुरु मंगलामुखी निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्द्धन किया गया।    इस अवसर पर डा0 मनजीत सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी जिला क्षय रोग अधिकारी, एवं डा0 रितु गुप्ता उप-जिला क्षय रोग अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User