तहसील समाधान दिवस में विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ़ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की

Saturday, September 16, 2023 - 16:49
Updated: 3 years ago
0

पुवायां/शाहजहांपुर। तहसील समाधान दिवस में विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ़ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत की है कि निवेदन है कि वह अनीता देवी पुत्री स्व० रामसरन निवासी ग्राम बड़ागाँव थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर की रहने वाली है प्रार्थिनी की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सूरज पुत्र शिवकुमार नि० ग्राम विराहीमपुर झंझरिया थाना बंडा जिला शाहजहांपुर "के साथ 6 वर्ष पूर्व शादी हुई थी प्रार्थी के माता पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था परन्तु ससुराली जन पति सूरज पुत्र शिवकुमार ससुर शिव कुमार पुत्र भगत, सास रामश्री पत्नी शिवकुमार देवर मुकेश पुत्र शिव कुमार हरीवाद व पुत्र शिवकुमार नि० ग्राम विराहिमपुर झंझरिया थाना बंडा को जिला शाहजहांपुर व लालजीत पुत्र नामालूम नि० ग्राम बबौरी थाना सिंधौली व जीतू पुत्र श्याम सुन्दर लाल नि0 ग्राम विराहिमपुर झंझरिया थाना बंडा जिला शाहजहांपुर कम दहेज को लेकर उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते है इसी दौरान प्रार्थिनी के पति के संसर्ग में एक पुत्री का जन्म हुआ इस दौरान उसका कईबार समझौता हुआ अनीता अपनी ससुराल गयी परन्तु उक्त लोगो का रवैया नहीं बदला । दिनांक 3-8-23 को समय करीब 4 बजे शाम के उपरोक्त लोगो एक राय होकर प्रार्थिनी को गन्दी गन्दी गालियाँ देते हुए मारापीटा और कहा कि अतिरिक्त दहेज में मोटर साइकिल जब तक नही लेकर आओगी तब तक तुम यहाँ रह नही पाओगी उसकी समस्त स्त्री धन छीन कर पहने हुए कपड़ो में घर से निकाल दिया वहकिसी तरह अपने मायके आई उस को जान से मारने की धमकी दी।  उसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की कृपा की जाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User