विपक्षी पार्षदों के साथ कांग्रेस जनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sunday, August 11, 2024 - 20:36
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) शहर में सड़को की बदहाली खस्ता हाल बद से बदतर हालत में हैं नपा में विपक्षी पार्षदों ने आज शहर की सड़कों में हो रहे बड़े बड़े खड्डों में बेशरम के पौधे लगाकर नगरीय प्रशासन को जगाने का कार्य सांकेतिक विरोध प्रदर्शन स्वरूप किया।

नपा में नेता  प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ ने कहा की अधिकांश वार्डों में गलियों में सड़कों की हालत बहुत खराब है, जनता परेशान हो रही है इस और नपा प्रबंधन का कोई ध्यान नही।

 उन्होंने कहा की नपा द्वारा बारिश के मोसम के पूर्व खराब क्षति ग्रस्त खड्डों को रॉ मटेरियल, क्रेशर चूरी आदि से भराव कर जनता को राहत देने के कार्य की नपा की जबाब देही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा की ताज्जुब की बात तो यह को बारिश मानसून के आगमन तक नपा में क्रेशर चूरी मुरम आदि वार्डों में खड़े भराव की कोई ज़बाब दारी तय नहीं की जब की।

 उक्त कार्य के टेंडर तीन माह पूर्व हो जाने चाहिए थे ताकि समय रहते इंतजामात कराए जा सके।

जब जनता परेशान होने लगी तो आनन फानन में टेंडर प्रक्रिया हुई आज तक अधिकांश वार्डों की गलियों में खड्डों के भराव का कार्य शेष है।

जहां डामरीकरण  की कई सड़कों को एक वर्ष भी नही हुआ और एक बारिश में सड़कों में खड्डे पड़ गए।

नेता प्रतिपक्ष ने नपाध्यक्ष से अनुरोध किया को नगरीय प्रशासन के अमले के साथ वार्डों में दौरें किए जाएं, ताकि हम लोगो को हो रही परेशानी से अवगत हो सकें।

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि रजनीश शर्मा,नरेंद्र कुशवाह, पार्षद महेश कुशवाह ,रामवीर जाटव के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर विजय वर्गीय,जिला संगठन मंत्री विश्वनाथ तिवारी, राजेंद्र तिवारी ,पंकज कनेरिया ,दीपेश पाटनी, पर्वत सिंह यादव , शिवप्रताप बना,नरेंद्र सोनवार , छोटू शिमला, मुकेश रजक, शिवलाल नायक आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User