विनायक इंटरनेशनल स्कूल में हुआ शिक्षक अभिभावक सम्मेलन

Saturday, October 7, 2023 - 21:09
Updated: 3 years ago
0

हाथरस, (आरएनआई) 7 अक्टूबर। शहर के आगरा रोड गिजरौली बंबा के पास गणेश सिटी स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल में गत 30 सितंबर को अर्धवार्षिक परीक्षा के संपन्न होने के बाद आज शिक्षक अभिवावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 350 अभिवावको ने भाग लिया और उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की कठिन मेहनत की प्रशंसा की।
शिक्षक अभिभावक सम्मेलन में अभिभावकों ने कहा कि ये काबिले तारीफ है कि इतने कम समय में परीक्षा परिणाम तैयार कर आज पैरेंट्स मीटिंग आयोजित की। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रधानाचार्य विशाल शर्मा बहुत ही कठिन मेहनत कर रहे हैं। इसका प्रमाण यह है कि विद्यालय अभी अप्रैल माह में ही शुरू हुआ है और बहुत ही अच्छे से सभी कार्य कर रहा है। चाहे वह कक्षा में पढ़ाने की बात हो या फिर परीक्षा कराते हुए परीक्षा परिणाम तैयार करने का काम हो। सभी कार्य बड़ी ही योजनाबद्ध तरीके से कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में पहला विद्यालय है जो नियमित रूप से सभी शिक्षा संबंधी स्कूली प्रक्रिया व कार्यो को पूर्ण कर रहा है।  
वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों ने भी सभी अभिवावकों संग और अच्छा करने के लिए सुझाव देते रहने की अपेक्षा की और उन्होंने आश्वासन दिया कि वह और भी कठिन मेहनत कर बच्चों योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाते रहेंगे।
विद्यालय सह प्रबंधक हरेंद्र चैधरी भी पैरेंट्स से मिलते रहे और उनकी शंकाओं का सामाधान किया।  
इस मौके पर स्कूल चेयरमैन  के.के. चैधरी ने सभी शिक्षकों को कठिन मेहनत करने के लिए धन्यवाद दिया और आगे भी इसी प्रकार स्कूल में शिक्षण कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User