विधायक गोपीलाल जाटव के सभा पंडाल में घुसा मवेशी

Wednesday, February 15, 2023 - 19:10
Updated: 4 years ago
0
विधायक गोपीलाल जाटव के सभा पंडाल में घुसा मवेशी

गुना। मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार विकास यात्राए चल रही है। जिसमें गुना के विधायक गोपीलाल जाटव गुना के निचला बाजार क्षेत्र में यात्रा लेकर पहुंचे थे, जहाँ सभा का आयोजन हुआ। लोग बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। सभा के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

सभा मंच से विधायक जी अपने भाषण के जरिए लोगों को लुभाने का प्रयास कर ही रहे थे, तभी एक मवेशी पंडाल में घुस गया। जिसके बाद लोगों में हलचल मच गई।

सभा में मवेशी के घुसने के बाद सामने बैठे लोग अपनी-अपनी कुर्सियां लेकर भागते नजर आए। हालांकि विधायक गोपीलाल अपने चिर-परिचित अंदाज में इस परिस्थिति पर भी हंसी-ठिठोली करते नजर आए। उनके मुताबक अच्छे कामों में ऐसा होता है।

आपको बता दें कि विधायक की यात्रा के दौरान कुछ देर पहले ही एक युवक ने भी अपनी समस्या का समाधान नहीं होने पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया था। कलेक्टर सहित उनपर आरोप लगाए थे। लगातार एक के बद एक घटनाएं देखकर विधायक ने मौके से विदा लेना ही उचित समझा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User