विद्युत करंट की चपेट में आकर युवक की मौतःएक घायल

Saturday, October 14, 2023 - 20:36
Updated: 3 years ago
0
विद्युत करंट की चपेट में आकर युवक की मौतःएक घायल

हसायन-14 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कालूपुर में विद्युत करंट की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से  घायल  हो गया। युवक की मौत की खबर से उसके परिजनों में भारी कोहरा मच गया है।  
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव रति का नगला गांव कलूपुरा मार्ग से  कंपास मशीन धान निकालने के लिए 11 हजार की हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे से होकर कंपास मशीन निकल जा रही थी और वहाँ पर मशीन को  निकालने के लिए बिजली के झूलते तारों को हटाने की कोशिश की जा रही थी।

बताया जाता है इस दौरान वहां से उस समय एक युवक करीब 32 वर्षीय ताराचंद्र उर्फ शंकर पुत्र दीनदयाल निवासी वाहनपुर जो कि रति का नगला रेलवे क्रॉसिंग के पास हार्डवेयर की दुकान करता था। वह गांव कलूपुरा से किसी काम से आ रहा था और वह जैसे ही कंपास मशीन के बराबर से होकर गुजरा तो पास में लगे खंभे का तार सेफ्टी तारों से छू गया और उसमें करंट आने से उक्त दो लोग विद्युत करन्ट की चपेट में आ गये। जिसमें शंकरलाल गंभीर से झुलस गया। जिसे तत्काल  उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल व्यक्ति नैहना निवासी शीतलवाड़ा के भी  झुलस जाने पर उसे उपचार हेतु भर्ती किया गया है।

घटना की सूचना मृतक के गांव वाहनपुर में मिली तो गांव में भारी कोहराम मच गया और रति का नगला चैराहे का बाजार शोक में बंद हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक ताराचंद्र उर्फ शंकर के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के काफी तादात में  पारिजन पहुंच गए थे। जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक ताराचंद्र उर्फ शंकर दो बच्चे एक पुत्र 4 साल व पुत्री डेढ़ वर्ष बतायी जाती है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User