विजयदशमी उत्सव पर शहर में संघ का विशाल पथसंचलन

Tuesday, October 24, 2023 - 21:13
Updated: 3 years ago
0
विजयदशमी उत्सव पर शहर में संघ का  विशाल पथसंचलन

हाथरस-24 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा आज  विजयदशमी उत्सव पर शहर में विशाल पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का पूरे शहर भर में जगह-जगह पर हिंदू समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत भी किया गया।
विशाल पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में चंदन तिलक लगाकर और हाथों में दंड लेकर चल रहे स्वयंसेवक सभी को आकर्षित कर रहे थे। पथ संचलन में कदम से कदम मिलाकर चल रहे स्वयंसेवकों में संघ के संस्कार एवं अनुशासन साफ दिखाई दे रहा था। सभी स्वयंसेवक समान गति के साथ पंक्तिबद्ध होकर चल रहे थे। स्वयंसेवकों के पथ संचलन को देखने को शहर के  आसपास से भी काफी संख्या में लोग पथ संचलन मार्ग पर पहुँचे। पथ संचलन मार्ग में जगह-जगह नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई।      
पथ संचलन बागला इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गांधी पार्क तिराहा, ओवरब्रिज, घंटाघर, नजिहाई बाजार, रूई की मंडी, लोहट बाजार, गुड़हाई बाजार, कमला बाजार, बागला कॉलेज रोड होते हुये वापस बागला इंटर कॉलेज पर समापन हुआ।  
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा शहर में निकाले गए विशाल पथ संचलन का विश्व हिंदू परिषद ने नगर के प्रमुख चैराहे पर घोष की गर्जना धुन पर कदम ताल मिलाकर पूर्ण गणवेश एक योद्धा की तरह चल रहे स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, जिला संगठन मंत्री कपिल तिवारी, जिला सह मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला सह समरसता प्रमुख मनोज वाष्र्णेय, नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सुनील जैन, बजरंग दल जिला सह सुरक्षा प्रमुख विवेक चतुर्वेदी  आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User