विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

जिला स्तरीय कार्यक्रम में गुना विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार आईईसी मोबाईल वेन को किया रवाना।

Saturday, December 16, 2023 - 18:48
Updated: 3 years ago
0
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

गुना, (आरएनआई) विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ शुभ विदाई गार्डन गुना में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। सर्वप्रथम अतिथि द्वारा कन्‍या पूजन एवं सरस्‍वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विकसित भारत संकल्प यात्रा 17 दिसंबर से अलग-अलग ग्राम पंचायतो /नगरो में भ्रमण करेगी, आईईसी वेन के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जनता को पहुंचाई जाएगी। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में जिले विभिन्‍न योजना के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया।

इस दौरान मुख्‍य अतिथि गुना विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य, भाजपा जिलाध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिकरवार, पूर्व विधायक राजेन्‍द्र सिंह सलूजा, गुना नगरपालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता अरविन्द गुप्‍ता,  विधायक प्रतिनिधि अरविंद गुप्‍ता,भाजपा  मीडिया प्रभारी विकास जैन, जिला पंचायत सदस्‍य संतोष धाकड, नगर पालिका पार्षदगण सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि एवं यात्रा जिला प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह (आईएफएस) मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी गुना दिनेश सावले, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद गौरव खरे, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी बी.डी. कतरोलिया सहित अन्‍य अधिकारीगण एवं हितग्राहीगण उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User