वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
गुना (आरएनआई) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गुना में आज वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 पूरे उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। इस खेलकूद प्रतियोगिता का प्रारंभ मुख्य अतिथि और विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया ने ध्वजारोहण कर खेल परेड की सलामी लेकर किया। परेड में विद्यालय के स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने परेड का नेतृत्व किया इसके पश्चात विद्यालय के चारों सदनों सुभाष, टैगोर, अशोक और रमन के विद्यार्थी अपने अपने सदन ध्वज के साथ मंच के सामने से गुजरे।
खेल शपथ कु.श्राव्या रघुवंशी ने दिलाई। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जिसमें योग नृत्य और खेल समूह नृत्य सम्मिलित रहे। मुख्य अतिथि के मीट ओपन उद्घोषणा के साथ विभिन्न ट्रैक इवेंट्स संचालित किए गए जिसमें 50 मीटर, 100 मीटर, रिले दौड़ एवं तीन टांग दौड़ सम्मिलित रही ।
विदित हो कि इससे पूर्व सदन स्तर पर प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई गई। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। खेल प्रतियोगिता के समन्वयक खेल शिक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन विद्यालय स्तर पर प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है इन्हीं प्रतियोगिताओं से बच्चे आगे के क्लस्टर, क्षेत्रीय, एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते है।
केंद्रीय विद्यालय गुना के दो बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और गुना शहर का नाम रौशन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के प्रति सजग होकर मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास को महत्वपूर्ण बताया । कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश प्रजापति और श्रीमती प्रतिभा सेन ने किया। आभार ज्ञापन खेल शिक्षक राजेश रघुवंशी ने दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक - शिक्षिका गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



