वाराणसी में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराकर 50 मीटर तक घसीटती गई कार, BSF जवान सहित तीन की मौत; एक गंभीर

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर एक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में दो अन्य की भी मौत हो गई। हादसे में कुल तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

Saturday, June 14, 2025 - 17:59
0
वाराणसी में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराकर 50 मीटर तक घसीटती गई कार, BSF जवान सहित तीन की मौत; एक गंभीर

वाराणसी (आरएनआई) मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव स्थित वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बने अंडरपास ब्रिज पर चढ़ते ही मां शारदा मंदिर पॉइंट के पास दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सर्विस मार्ग पर बीती रात करीब 11 बजे प्रयागराज की ओर से आ रही एक कार ट्रक से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

इसके बाद सड़क पर करीब 50 मीटर तक घसीटती गई। सर्विस मार्ग पर नाचते हुए एक दुकान के पास जाकर रुक गई। कार में सवार चार लोग की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सरकारी एंबुलेंस बुलाकर घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। एंबुलेंस पहले कछवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया था।

घटनास्थल पर प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी अमन यादव (25) जो बीएसएफ का जवान था, की मौके पर मौत हो गई। उसकी तैनाती दिल्ली में थी। इसके अलावा इलाज के दौरान प्रयागराज के झूंसी निवासी अफजल (24) की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मिर्जापुर जिला अस्पताल में प्रयागराज के झूंसी निवासी अरबाज (27) की भी मौत हो गई। वहीं, ट्रामा सेंटर में विनय यादव (24) का इलाज चल रहा है। वह झूंसी (प्रयागराज) का निवासी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अरबाज और फैजल दोनों चचेरे भाई बताए गए हैं।

अमन यादव वाराणसी में परीक्षा देने जा रहा था। घटना के बाद प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले सर्विस मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन बुलाकर साइड कर अपने कब्जे में ले लिया इसके बाद यातायात बहाल कराया।

ग्रामीणों की मानें तो प्रयागराज की तरफ से आ रही कार पास लेने के चक्कर में ट्रक को टक्कर मार दी। फिर डिवाइडर पर चढ़कर सड़क पर घसीटती गई। कार कई बार पलटते हुए सर्विस मार्ग पर एक दुकान के पास रुक गई। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए ट्रक की तलाश कर रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User